फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कान्हा के रूप में सजे बच्चों ने रिझाया

Mon, 25 Aug 2025 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
संस्कार भारती के श्रीकृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगितता में भाग लेते बच्चें।  स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर शाखा के तत्वावधान में सीबी गेस्ट में श्रीकृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता कराई। नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को रिझाया। प्रतियोगिता में लगभग 65 प्रतिभागी शामिल हुए।
विज्ञापन

रविवार शाम को आयोजित श्रीकृष्ण बालरूप सज्जा प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर कामिनी राठौर ने किया। प्रतियोगिता में कई बच्चे श्रीकृष्ण के स्वरूप में प्रतिभाग करने पहुंचे। प्रतियोगिता में शामिल हुए बाल कलाकारों ने मंच पर श्रीकृष्ण पर आधारित बाल लीलाओं का एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीता। बाल कलाकारों की कला देख लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।
प्रतियोगिता में बाल कलाकारों का मूल्यांकन नृत्य निर्देशिका ज्योति यादव, अभिनय के लिए फिल्म अभिनेता रवि परिहार, कॉस्टयूम डिजाइनर मीनू अरोरा ने किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में कराई गई प्रथम बाल वर्ग में प्रथम स्थान अनन्या अग्रवाल, द्वितीय स्थान अनन्या शर्मा व तृतीय स्थान अदम्य गुप्ता ने प्राप्त किया। बाल वर्ग द्वितीय में प्रथम स्थान उन्नति अग्रवाल, द्वितीय स्थान सान्वी बंसल, तृतीय स्थान याशिका तीर्थानी ने प्राप्त किया। वहीं बाल वर्ग तृतीय में प्रथम स्थान वान्या बंसल, द्वितीय स्थान जागृति तायल व तृतीय स्थान पर नविका गुप्ता को दिया गया। सभी बच्चों का सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। प्रतियोगिता के संयोजक आकाश गुप्ता व मनोज शर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति के महामंत्री प्रवीन अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता, कोषाध्यक्ष रविंद्र बंसल, शैलेश अग्रवाल, उद्देश्य तिवारी, शिवकांत पलिया,धर्मेन्द्र सिंह, प्रवीन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी दीपक गुप्ता कालू , अनुग्रह गोपाल, मयंक सारस्वत, गुंजन बंसल, डॉ. सोनम सेठ, पवन सेठी, कृष्ण मुरारी अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें