फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिक दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

Tue, 09 Aug 2016 11:05 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। कक्षा नवमीं एवं दसवीं के छात्र छात्राएं इस प्रदर्शनी में भाग ले सकेंगे। प्रत्येक को करीब एक हजार रुपए का चेक वितरित किया जाएगा। डीआईओएस ने स्कूलों में तैयारी कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रदर्शनी का आयोजन अक्टूबर में करेगा। मगर छात्र छात्राएं अभी से मॉडल तैयार कर सकें, इसलिए विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। मॉडल के विषय भी शासन ने चयनित कर दिए हैं। जिले में एक लाख रुपए की धनराशि जारी की गई है। निर्णायक मंडल में रिसर्च संस्थान एवं डिग्री कालेज के शिक्षक शामिल होंगे।

इन विषयों पर मॉडल करना होगा तैयार
- पर्यावरण विषय-जलवायु परिवर्तन के कारण एवं परिणाम
- जैव विविधता- संरक्षण एवं सुगमता
- मानव कल्याण में विज्ञान का महत्व
- वैकल्पिक ऊर्जा
- सूचना एवं प्रौद्योगिकी
- गणित- भौतिक आधारित खेल

शासन से विज्ञान प्रदर्शनी कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। स्कूलों में इसकी तैयारियां कराई जा रही हैं। मेधावियों को मंडल एवं प्रदेश स्तर पर भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र सिंह
जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें