फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: इंजेक्शन लगने के बाद चार माह के मासूम की माैत...परिजनों ने क्लीनिक पर किया हंगामा, लापरवाही का आरोप

Mon, 24 Mar 2025 08:32 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

चार महीने के मासूम की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर ले गए। यहां उसे लगातार दो इंजेक्शन लगा दिए। परिजन का आरोप है कि इंजेक्शन लगने के बाद मासूम की माैत हो गई। उन्होंने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
मासूम की माैत के बाद क्लीनिक पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में सोमवार को निजी चिकित्सक के क्लीनिक में चार महीने के बालक की मौत हो गई। परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हंगामा काटना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी को समझाकर शांत करा दिया। इसके बाद बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजन एक साथ दो इंजेक्शन लगाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव नसीरपुर निवासी रोहित कुमार का चार महीने का बालक प्रदीप पिछले 15 दिन से बीमार था। वह जिला अस्पताल के सामने बाल रोग विशेषज्ञ के क्लीनिक में उसका उपचार करा रहे थे। सोमवार को भी परिजन बालक को दिखाने के लिए लाए थे। रोहित के बड़े भाई क्षेतीलाल ने बताया कि बालक का निमोनिया का उपचार चल रहा था। कंपाउंडर ने लगातार दो इंजेक्शन लगा दिए। जिससे उसकी मौत हो गई। 

पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें