फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सांती में बनेगा बाल सुधार गृह, खर्च होंगे 11.36 करोड़

Tue, 05 Nov 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में बाल अपचारी व गुमशुदा बच्चों के उचित संरक्षण के लिए राजकीय बाल सुधार गृह के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। कई सालों से सदर विधायक मनीष असीजा इन प्रोजेक्ट को लेकर शासन स्तर पर पैरवी कर रहे थे। प्रतीक्षारत बाल संरक्षण व सुधार गृह निर्माण के लिए शासन ने 11 करोड़, 36 लाख रुपये की धनराशि को मंजूरी दे दी है। सांती रोड पर प्रस्तावित बाल सुधार गृह के निर्माण का जिम्मा यूपीपीसीएल को दिया गया है। बाल अपराध एवं गुमशुदा बालकों के उचित संरक्षण के लिए जिले में बाल संरक्षण गृह की मांग लंबे समय से विधायक मनीष असीजा की ओर से उठाई जा रही थी। लेकिन उपयुक्त भूमि के अभाव में बाल सुधार निर्माण का काम अधर में लटका था। फिलहाल बाल सुधार गृह सुहागनगर स्थित एक किराये के मकान में संचालित है। लेकिन जिले में जल्द ही मूलभूत सुविधा युक्त नवीन बाल सुधार निर्माण का कराया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि बाल सुधार निर्माण का निर्माण शिव मंदिर सांती से ग्राम पंचायत भवन की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित दशमलव पांच एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा। बाल सुधार गृह में निरुद्ध बच्चों को भोजनालय, खेलकूद के लिए खुला स्थान, रंगारंग कार्यक्रमों के लिए बहुउद्देश्यीय हॉल, शार्ट टर्म ट्रेनिंग कोर्स एवं वर्कशॉप के अलावा 100 बेड की क्षमता वाला बेडरूम एवं बाल कल्याण समिति का कार्यालय भी बनेगा।
-
मानचित्र में होगा आंशिक संशोधन, बजट मिलते ही काम होगा शुरू
बाल सुधार गृह का मानचित्र तैयार करा लिया गया है, लेकिन इसमें आंशिक सुधार किया जाना है। इसके लिए शासन से आवश्यक धनराशि हस्तांतरित होते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
बाल सुधार गृह के निर्माण को जूरी मिल गई है। सांती रोड स्थित भूमि पर निर्माण को 11.36 करोड़ की धनराशि मंजूरी हो चुकी है। धनराशि हस्तांरित होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। मिथलेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें