फिरोजाबाद। सांस्कृतिक मंच के कलाकारों ने श्रीराम मंदिर अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह में श्री रामचरित पर आधारित कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। कलाकारों को मुख्यमंत्री और केंद्रीय रक्षामंत्री ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
पहली जनवरी को हुए कार्यक्रम में समूह की नृत्यांगना पूजा दिवाकर, शालू दिवाकर, पावनी गुप्ता, आशिका गुप्ता इशिका,रिद्वीमा,सलोनी और मैत्री जैन ने प्रतिभाग किया। संयोजन एवं संचालन देश दीपक कलाकार ने किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा आरएसएस के चंपक रॉय ने समारोह में समूह नृत्य के प्रतिभागी कलाकारों को सम्मान पत्र देकर प्रोत्साहित किया। वंशिका, तमन्ना और साक्षी ने कलाकारों का साज-शृंगार किया।