फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने परखीं उपकेंद्रों की व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुख्य अभियंता आगरा अंशुल अग्रवाल ने रविवार को शहर और देहात क्षेत्रों के विद्युत उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही 10 हजार से अधिक बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं को फोन करने कहा। इसके साथ ही बिल न भरने पर कनेक्शन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने अंशुल अग्रवाल ने एसएन उपकेंद्र का निरीक्षण किया। यहां यार्ड की साफ-सफाई के साथ कार्यालय में लॉगशीट और शटडाउन रजिस्टर को देखा। इसके बाद मुख्य अभियंता ने रसूलपुर पर 33 केवी लाइन शिफ्टिंग का कार्य देखा। वह रैपुरा उपकेंद्र भी पहुंचे। उन्होंने संविदाकर्मी की मौत के बारे में कर्मचारियों से जाना।
दबरई फीडर पर ट्रांसफार्मर और यार्ड की साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत अधिकारियों को निर्देश दिए कि शटडाउन पूरे नियम से लिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने बकाएदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उपभोक्ताओं की समस्या का तुरंत निदान करने को अधीनस्थों को निर्देश दिए। इस दौरान एसई अजय अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आसफाबाद उपकेंद्र पर हुआ मेंटीनेस कार्य, तीन फीडर रहे बंद
फिरोजाबाद। आसफाबाद उपकेंद्र पर रविवार सुबह साढ़े आठ बजे मेंटीनेंस कार्य किया गया। मैन बस पर कार्य होने के कारण विद्युत विभाग को पुरुषोत्तम विहार, दबरई और आसफाबाद फीडर को बंद किया गया। मेंटीनेंस कार्य पूरा होने पर करीब 35 मिनट बाद बिजली आपूर्ति सुचारु की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें