फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों से लैस पुलिस ने निकाली चेतक रैली

Thu, 04 Feb 2016 08:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुरुवार शाम चेतक पुलिस के जवानों ने शहर में बाइक रैली निकाली। रैली की शुरुआत एसपी सिटी उदयशंकर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर की। रैली में बाइकों पर सवार चेतक के सभी जवान डंडा और हथियारों से लैस थे।
विज्ञापन

रैली में कोतवाली उत्तर, दक्षिण, रामगढ़ और रसूलपुर थाने की चेतक मोबाइल शामिल थीं। प्रत्येक चेतक मोबाइल पर दो-दो पुलिसकर्मी हथियार और डंडों के साथ थे। रैली सुभाष तिराहा से शुरू होकर गांधी पार्क, छिंगामल का बाग, सेंट्रल चौराहा, गंज तिराहा, सदर बाजार, घंटाघर, छोटा चौराहा, इमामबाड़ा होते हुए नालबंद पुलिस चौकी पर पहुंच कर समाप्त हो गई। एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि रैली का उद्देश्य जवानों को अलर्ट करना था। इससे वह अपराधियों में खौफ कायम कर सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें