फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

Thu, 04 Feb 2016 07:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीएम म्यू. कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों का संयुक्त सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ योजनाधिकारी डा. शशिप्रभा तोमर एवं दर्शना कुमारी के निर्देशन में हुआ।
विज्ञापन

 शिविर का उद्घाटन प्राचार्या डा. नीता सक्सेना ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शुभारंभ छात्रा मोनिका, आकांक्षा, प्रिंयका ने सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं शिखा शर्मा, शिल्पी, दीक्षा कश्यप, शैफाली, शिखा आर्य, सपना यादव, अमृता कुशवाहा ने पर्यावरण एवं प्रकृति में होने वाले असंतुलन को दृष्टिगत रखते हुए ‘नहीं उजाड़ो पेड़, बाग, वन’.... गीत से अभिव्यक्ति व्यक्त की। दहेज जैसी समस्या के मद्देनजर बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मोनिका, आकांक्षा कश्यप ने कव्वाली प्रस्तुत की। योजनाधिकारी डा. शशि प्रभा तोमर ने सात दिवसीय प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्राचार्या डा. नीता सक्सेना ने कहा कि छात्राएं शिविर से जानकारी हासिल कर सामाजिक कार्यों के लिए लोगों को प्रेरित करें। इस मौके पर कालेज के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन दर्शना कुमारी ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें