फिरोजाबाद। फिरोजाबाद डिस्ट्रिक्ट चैस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से इस स्टेट लेबल ओपन चैस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। नारायना ई टेक्नो स्कूल में 9 जनवरी से शुरू होने जा रहा चैस टूर्नामेंट 11 जनवरी तक चलेगा। इसमें प्रदेश भर से 30-35 जिलों के शतरंज के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. मयंक भटनागर एवं सचिव सौरभ लहरी ने कहा कि प्रदेश स्तरीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट का फिरोजाबाद में पहली बार आयोजन किया जा रहा है। जिले के खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर काफी कुछ सीखने को मिला। उपाध्यक्ष अनिल परिहार, कोआर्डिनेटर संकल्प शर्मा, सह सचिव आशीष मिश्रा एवं तरुण उपाध्याय ने कहा है कि नकद पुरस्कार के साथ में आयु वर्ग के आधार पर ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे। इच्छुक खिलाड़ी पदाधिकारियों से संपर्क कर पंजीकरण की जानकारी ले सकते हैं।