फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जाम में फंस गई एंबुलेंस, मरीज को गोद में लेकर पहुंचे ट्रॉमा सेंटर

Sun, 05 Jan 2025 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर में व्याप्त जाम की समस्या अब लोगों की जिंदगी पर हावी होने लगी है। शनिवार को एक बालक ई-रिक्शा की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके सिर से खून निकल रहा था।
विज्ञापन

घायल को एंबुलेंस लेकर सरकारी ट्र्रॉमा सेंटर आ रही थ, लेकिन सर्विस रोड पर इतना भीषण जाम था कि एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिल सका। इसके बाद परिजन उसे गोद में ही सरकारी ट्राॅमा सेंटर लेकर पहुंचे। शहर के लोग पिछले काफी समय से जाम की समस्या का दंश झेल रहे हैं।
फिर चाहें नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, यातायात पुलिस या फिर प्रशासनिक अफसरों के द्वारा कई बार कार्य योजनाओं का पिटारा खोला गया हो, लेकिन वह कार्ययोजनाएं अफसरों के तबादले के साथ ही दम तोड़ गईं। कई मुख्य स्थानों पर जाम लगने का मुख्य कारण लोगों की मनमानी भी है। प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर के सर्विस रोड पर 24 घंटे प्राइवेट एंबुलेंस, वाहन व ठेले वालों का कब्जा रहता है।
विज्ञापन

प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर के बाहर जाम लगने के कारण पूरा मार्ग जाम हो जाता है।
शनिवार को जलेसर रोड कौशल्या नगर निवासी आनंद का 10 वर्षीय पुत्र आदर्श ई-रिक्शा की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सरकारी एंबुलेंस से सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले जाया जा रहा था, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही सर्विस रोड पर जगे जाम के कारण एंबुलेंस के पहिए थम गए।
करीब 30 से 45 मिनट के इंतजार के बाद भी जाम नहीं खुल सका। फिर परिजन ने बालक को एंबुलेंस से उतारा और गोद में ही अस्पताल लेकर पहुंचे। जिससे समय से उसे उपचार मिल सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें