फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आईबी ग्लास वर्क्स में केमिकल में लगी आग

Wed, 11 Feb 2026 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
आईबी ग्लास वर्क्स में लगी आग। संवाद - फोटो : आईबी ग्लास वर्क्स में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। औद्योगिक आस्थान नगला भाऊ स्थित आईबी ग्लास वर्क्स में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को दो केमिकल स्टोरेज बंकर ढहने की घटना के बाद मंगलवार देर शाम उसी मलबे और फैले हुए केमिकल में आग लग गई। इस घटना से पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम फैक्टरी परिसर में अचानक आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग सहम गए। बताया जा रहा है कि रविवार को बंकर फटने के कारण भारी मात्रा में केमिकल (रसायन) फर्श और सड़क पर फैल गया था। बताया जा रहा है कि बिजली की लाइनों में शार्ट सर्किट हुआ, जिससे उठी चिंगारी नीचे फैले रसायनिक कचरे पर जा गिरी। केमिकल के साथ-साथ वहां कुछ पुराने कपड़े और जूट की बोरियां भी पड़ी थीं, जिन्होंने तुरंत आग पकड़ ली और देखते ही देखते लपटें विकराल हो गईं। आग की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। रसायनिक आग होने के कारण दमकलकर्मियों को सावधानी बरतनी पड़ी, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। गनीमत यह रही कि आग मुख्य फर्नेस या किसी अन्य संवेदनशील हिस्से तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा धमाका हो सकता था। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन




सुरक्षा मानकों पर सवाल

एक ही सप्ताह में दो बार हुए हादसों ने औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा मानकों और जलभराव की समस्या पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें