फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेनटाइन डे: होटल के कमरों में इस हाल में थे लड़के-लड़कियां, फिर पड़ी रेड़... दृश्य देख पुलिस भी शर्मा गई

Thu, 15 Feb 2024 08:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

होटल के कमरों में गंदा काम हो रहा था। यहां लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हाल में थे। फिर पुलिस की आहट से भगदड़ मच गई। दृश्य देखकर पुलिस भी शर्मा गई। 
विज्ञापन
होटल में छापेमारी (साकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में होटल में घिनौना काम करवाया जा रहा था। सूचना पर एसडीएम ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी की। इस दौरान एक होटल पर चार युवक-युवतियां पकड़े गए। इन्हें पुलिस अपने साथ ले गई। हालांकि बाद में युवतियों को छोड़ दिया गया। युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


बुधवार की शाम शिकोहाबाद के एसडीएम आदेश सिंह सागर को सूचना मिली कि भूड़ा नहर के पास संचालित होटलों में युवक-युवतियां मौजूद हैं। होटल संचालक रुपये लेकर अनैतिक कार्य करवा रहा है। इससे आसपास का माहौल भी खराब हो रहा है। सूचना मिलने पर एसडीएम आदेश सिंह सागर के नेतृत्व में उनकी टीम एवं इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने मौके पर जाकर छापामारी की।

इससे होटल संचालकों में भगदड़ मच गई। वह होटल छोड़कर भाग गए। टीम ने कार्रवाई के दौरान एक होटल से चार युवक-युवतियों को पकड़ लिया। जिन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एसडीएम ने होटल संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि बालाजी मंदिर के पास एवं हाईवे स्थित होटलों में भी देह व्यापार का धंधा पनप रहा है। उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि युवतियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। जबकि युवकों के परिजन को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें