फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 1.56 करोड़ रुपये धोखाधड़ी से ठगे, मांगने पर जान से मारने की धमकी

Mon, 06 Jan 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर आधा दर्जन साथियों ने प्राॅपर्टी डीलर और उससे दोस्तों से 1.56 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर ली। शक होने पर उसने रुपये मांगे तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दे डाली। एसएसपी के आदेश पर थाना मटसेना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी है।ऐलानी नगर आसफाबाद निवासी प्राॅपर्टी डीलर लखमी चंद्र ने पुलिस को बताया कि जमीन की खरीद-फरोख्त के सिलसिले में उनकी मुलाकात कुछ महीने पहले रविंद्र कुमार और दयावान निवासीगण नगला बिना बसई मुहम्मदपुर, पुरुषोत्तम सिंह उसके भाई राजकुमार, याेगेश कुमार, हरिओम निवासीगण छारबाग लाइनपार से हुई थी। आरोपियों ने शीघ्र करोड़ों रुपये कमाने का उसे झांसा दिया था। उनकी बातों में आकर वह उनके साथ जमीन का काम करने लगे।आरोपियों ने गांव कनैटा के पास 46 बीघा जमीन क्रय करने का अनुबंध पत्र भी उसे दिखाया।
विज्ञापन

मथुरा और आगरा में भी कुछ और जमीन हाेने की बात बताई। आरोपियों ने कहा कि इन जमीनाें को बेच कर करोड़ों रुपये कमाएंगे। वे उसके सामने लखनऊ सचिवालय में किसी बड़े पदों पर बैठे नितिन श्रीवास्तव और राहुल से बात कर रौंब झाड़ते थे। कनैटा स्थित जमीन को खरीदने के लिए उनके जरिए मिले व्यक्ति से आरोपियों ने सात महीने पहले 34.50 लाख रुपये ले लिए। न जमीन मिली न ही रुपये वापस किए। आरोप है कि आरोपियों ने उससे और अन्य लाेगों से 1.56 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर ली। बार-बार रुपये मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी मटसेना रंजना गुप्ता ने जांच करने की बात बताई है।



आरोपियों पर पहले भी दर्ज हैं कई मुकदमा
जिन आरोपियों पर यह धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ हैं, उन्होंने पहले भी धोखाधड़ी कर अन्य लोगों को शिकार बनाया है। इसके रिपोर्ट भी दर्ज हैं। लख्मीचंद्र का आरोप है कि चार महीने पहले इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी गई थी। सीओ सदर की जांच आख्या के बाद रिपोर्ट दर्ज कर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें