फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सब्जी लेकर लौट रहे किसान को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 06 Jan 2025 01:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। बाजार से सब्जी लेकर घर जा रहे किसान को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक छोड़कर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

गांव गागई निवासी दिनेश (50) खेती कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी पत्नी की करीब दस वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। वह अकेले ही अपने बच्चों की देखभाल कर रहा था। शनिवार देर शाम वह घर से पैदल ही रूपसपुर चौराहे पर सब्जी लेने के लिए आया था। सब्जी लेकर वह घर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल और ट्रक को थाने भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें