फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के नाम पर ठगे 2.50 लाख रुपये

Fri, 13 Oct 2023 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर परिचित ने अपने दो रिश्तेदारों की मदद से एक व्यक्ति से 2.50 लाख रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पीड़ित को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। साथ ही गमछे से उसका गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर लगभग डेढ़ साल बाद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव मलिखानपुर निवासी राजेश कुमार प्लंबर का कार्य करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका एक बेटा रोहित बेरोजगार है। आरोप है कि 23 मार्च 2022 को स्टार गेस्ट हाउस के पास आदर्श टाकीज के पास निवासी रिंकू ने उनके बेटे की अपने रिश्तेदारों (दोनों भाई) डाॅ. प्रहलाद कुमार एवं पिंटू निवासीगण ग्यामई शिकोहाबाद की मदद से स्वास्थ्य विभाग में 108 एंबुलेंस पर नौकरी लगवाने के नाम पर 2.50 लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीतने के बावजूद पीड़ित के बेटे की नौकरी नहीं लगी।
पीड़ित द्वारा रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पिटाई कर दी। साथ ही उसके गले में पड़े हुए गमछे से उसका गला घोंटकर उसे जान से मारने का प्रयास भी किया। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें