टूंडला सीएचसी के लगातार कायाकल्प अवार्ड जीतने पर प्रभारी चिकित्सा डा संजीव वर्मा को प्रशस्ति पत
- फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा वर्ष 2019-20 में फिरोजाबाद जिले में कायाकल्प अवार्ड जीतने वाले स्वास्थ्य इकाइयों के नोडल बीपीएम और प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला, स्वास्थ्य केंद्र एका, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरगढ़ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों तथा बीपीएम को सम्मानित किया गया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला जिले में तथा आगरा मंडल में प्रथम स्थान पर रहा। जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह, सीडीओ और सीएमओ द्वारा सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि सीएचसी टूंडला आगरा मंडल का ऐसा स्वास्थ्य केंद्र है, जिसको लगातार तीसरी बार कायाकल्प अवार्ड से सम्मानित किया गया है। शिकोहाबाद के लिए डॉ. एसएम गुप्ता, टूंडला के लिए डॉ. संजीव वर्मा तथा ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अर्जुन सिंह, एका के लिए डॉ. मनोज कटारा खैरगढ़ के लिए डॉ. रजनीकांत को सम्मानित किया गया।