फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में परीक्षा केंद्रों को लेकर पचास से अधिक आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जनपद में यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी होने के बाद से हलचल मची हुई है। शिकायत और प्रत्यावेदन देने का दौर शुरु हो गया है। कुछ विद्यालय मानक पूरे न करने पर भी परीक्षा केंद्रों की सूची में शामिल किए गए हैं। दो दिन में 50 से ज्यादा आपत्तियां विद्यालय संचालकों द्वारा दर्ज कराई गई हैं।
विज्ञापन

शासनादेश में स्पष्ट है कि आवासीय विद्यालयों को परीक्षा केंद्र न बनाया जाए। जबकि प्रशासन से जारी परीक्षा केंद्र की सूची में आश्रम पद्घति विद्यालय फिरोजाबाद का नाम शामिल है। इसी तरह अन्य विद्यालय भी हैं, जो परीक्षा केंद्र बनने के मानक पूरे नहीं करते हैं, फिर भी ऐसे विद्यालय परीक्षा केंद्रों की सूची में शामिल हो गए हैं। कई स्कूलों के प्रधानाचार्यों और स्कूल संचालकों ने नियम पूरे न करने वाले विद्यालयों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आज भी प्रत्यावेदन और आपत्तियां जमा की जाएगी। इसके बाद डीआईओएस द्वारा विद्यालयों का भौतिक निरीक्षण कर फाइनल रिपोर्ट तैयार होगी। यदि आपत्ति सही मिली तो परीक्षा केंद्र को बदला जाएगा।
50 से अधिक आपत्तियां मिली हैं। इन पर ध्यान दिया जाएगा। जो विद्यालय परीक्षा केंद्र के मानक पूरे नहीं करते हैं, उन्हें बदलने के लिए शासन को सूचित किया जाएगा। -बालमुकुंद प्रसाद, डीआईओएस।
विज्ञापन

सामाजिक दूरी का पालन कैसे कराएं: प्रधानाचार्य
फिरोजाबाद। कोविड गाइडलाइन के तहत एक कक्ष में 14 से 15 परीक्षार्थी ही बैठाए जाने थे। लेकिन परीक्षा केंद्रों पर जितने छात्र आवंटित हुए हैं, उस हिसाब से नियमों का पालन नहीं हो सकेगा। कई विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने क ोरोना काल के नियमों का हवाला देते हुए डीआईओएस को पत्र लिखा है। स्पष्ट कहा है कि साहब सामाजिक दूरी का पालन कैसे कराएं। दूरी का पालन कराते हुए आवंटित छात्र संख्या के साथ परीक्षा कराना संभव नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें