फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली नगर संकीर्तन यात्रा

Mon, 07 Sep 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा भक्त समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय विशाल नंदोत्सव का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। इस मौके पर आकर्षक नगर संकीर्तन यात्रा निकाली गई। मनोहारी कान्हा की पालकी को देखकर श्रद्धालुजन भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन

नगर संकीर्तन यात्रा संकटमोचन हनुमानजी मंदिर स्टेशन रोड से प्रारंभ होकर छिंगामल बाग, जलेसर रोड, शिवाजी मार्ग, गंज मोहल्ला, शास्त्री मार्केट, घंटाघर होती हुई द्वारकाधीश मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। संकीर्तन यात्रा के प्रारंभ में नगाड़े वादकों ने यात्रा की अगुवाई की। घोड़ा बैंड अपने करतब दिखाते चल रहे थे। डांडिया नृत्य की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र बनी। अंत में भगवान कृष्ण स्वरूप अपने सखाओं के साथ रथ में विराजमान होकर माखन मिश्री आदि का प्रसाद बांटते चल रहे थे। शाम को वृंदावन के उत्कृष्ट कलाकारों के द्वारा कान्हा जी की रास लीलाओं का मनोहारी मंचन द्वारिकाधीश मंदिर कृष्णापाड़ा में किया। इस अवसर पर द्वारिकाधीश मंदिर में आकर्षक फूल बंगला भी सजाया गया। इस अवसर पर समिति संयोजक निखिल मित्तल, गौरव भल्ला, चिराग झिंदल, मोहित अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, कन्हैया बंसल रिषभ वर्मा, नीतेश वर्मा, गौरव परिहार प्रिंस वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें