फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच हो गई एसपी सिटी की बात, डिब्बा निकला लैपटाप

Sun, 06 Sep 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की सरकार की योजनाओं में खामियां है। लैपटाप वितरण के दौरान कहे गए शब्द ऐसे सच हुए कि दो छात्राओं को मिले लैपटाप डिब्बा ही साबित हुए। सांसद के हाथों मिला लैपटाप पाकर सरकार की योजनाओं की गाथा गाने का वादा लिया गया लेकिन लैपटाप खोला तो आन तक नहीं हुआ। एक छात्रा के लैपटॉप के तार कई हिस्सों में बंटे से तो दूसरे में पेंच खुले हुए थे।
विज्ञापन

 शहर के पालीवाल हाल में शनिवार को सपा सांसद अक्षय यादव ने मेधावियों को लैपटाप बांटे। इस दौरान लैपटाप पाकर बच्चे मुस्कराए लेकिन कुछ लैपटाप पाकर मायूस नजर आए। इस दौरान एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने अपने उद्बोधन में लैपटाप को डिब्बा कहकर संबोधित किया था। बच्चों से कहा था कि यह आपके हाथों में जो डिब्बा है वही लैपटाप है, जहां सरकार की योजनाओं की जानकारी मिलेगी।  शहर के बोधाश्रम निवासी मुकेश शर्मा की पुत्री पारूल शर्मा रामानंद गर्ग इंटर कालेज की छात्रा है। पारूल को अक्षय यादव ने लैपटॉप दिया लेकिन खोलने पर पूरा सिस्टम ध्वस्त था। लैपटॉप की पावर केबल कई टुकड़ों में बंटी थी तो अंदर पेच भी हिल रहे थे। पिता ने लैपटाप खोलने के बाद आपत्ति जताई तो अधिकारियों और कर्मचारियों ने शासन से आने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। नारखी की एक छात्रा ने बताया कि उसको मिला लैपटाप आन नहीं हो रहा है। अधिकारियों को बताया लेकिन किसी ने सुना नही। छात्रा के पिता राजेश कुमार का कहना है कि बाहर किसी निजी दुकान से उसको सुधरवाएंगे। उधर, डीआईओएस रविंद्र सिंह का कहना है कि लैपटाप संबंधी एक दो छात्राओं की शिकायतें है। चूहों ने लैपटाप काट दिया था, जो भी आएगा बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें