फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: यमुना किनारे स्थित चंद्रवाड़ के किला का होगा कायाकल्प

Thu, 03 Apr 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्राचीन चंद्रवाड़ के किले को संरक्षित करने पर एक करोड़ साठ लाख रुपया अवमुक्त करने का आदेश शासन ने जारी किया है। इस धनराशि आवंटित होने के साथ चंद्रवाड़ के किला का कायाकल्प हो सकेगा।
विज्ञापन

शहर से सात किलोमीटर दूर यमुना के किनारे स्थित प्राचीन जैन तीर्थ स्थल चंद्रवाड के किला का जीर्णोद्धार कराए जाने के साथ ही पुरातत्व विभाग ने धनराशि की डिमांड की थी। इसके लिए सदर विधायक मनीष असीजा ने शासन क पत्र लिखा था। विधायक की पहल पर शासन ने संज्ञान लेते हुए प्राचीन किला को संरक्षित करने के लिए एक करोड़ साठ लाख रुपये स्वीकृत करने की हरी झंडी प्रदान कर दी है। राज्य संरक्षित स्मारक मद से मिली धनराशि से शीघ्र ही किला को संरक्षित करने का काम प्रारंभ कराया जाएगा। इस किला की देख रेख पुरातत्व विभाग की ओर से की जाएगी। नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि यमुना किनारे स्थित प्राचीन किला को संरक्षित करने का काम इस धनराशि से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों चंद्रवाड़ के किला का निरीक्षण पुरातत्व विभाग की टीम के साथ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें