फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों को सबक सिखाने वाली चंदा का सम्मान

Sat, 20 Aug 2016 01:27 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
मनचलों को सबक सिखाने वाली चंदा का सम्मान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पुलिस ने डाला था बेटी की बहादुरी पर पर्दा, मगर प्रत्यक्षदर्शियों ने किया सम्मानित
विज्ञापन

मनचलों से मुकाबला कर सलाखों के पीछे ले जाने वाली बहादुर बेटी का रक्षाबंधन पर कैला देवी सेवा समिति ने सम्मान किया। पेेमेश्वर गेट निवासी युवती चंदा को बहादुरी पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन

करीब डेढ़ माह पूर्व पेमेश्वर गेट से छेड़छाड कर भागे मनमचलों को युवती चंदा मुहम्मद गंज से पकड़कर थाने ले गई थी। हालांकि पुलिस ने चंदा की बहादुरी को नजरअंदाज कर  स्वयं की पीठ थपथपा ली थी लेकिन आसपास के लोग हकीकत जानते थे। चंदा को बहादुरी का पुरस्कार मुकेश गुप्ता, रश्मि, पंकज अग्रवाल, मीरा गुप्ता, महेंद्र राठौर, प्रदीप, प्रकाश भारद्वाज, योगेश गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया। समिति अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि आज हर बेटी को चंदा की तरह होना चाहिए। डीएम और एसपी को ऐसी बेटी को पुरस्कृत करना चाहिए लेकिन ऐसा न होना दुर्भाग्य की बात है। संचालन पंकज अग्रवाल ने किया। समारोह में बबलू गुप्ता, रीतू गुप्ता, रामसेवक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें