फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हाईवे किनारे सवारियां भरने पर रोडवेज के 18 बसों के चालान

Mon, 08 Jul 2024 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिराेजाबाद। हाईवे किनारे खड़ी कर सवारियां भरने पर यातायात पुलिस ने रविवार को रोडवेज के 18 बसों का चालान
विज्ञापन

किया। वहीं निर्धारित रूट पर नहीं दौड़ने पर 13 लाल आटो और 23 ई-रिक्शों के विरुद्ध भी इसी तरह की कार्रवाई की गई।
आगरा रूट पर दौड़ने वाली बसों के चालक बस स्टैंड के बाहर और हाईवे किनारे जैन मंदिर के पास बसों को खड़ी कर सवारियां भरते हैं। इस कारण रास्ता जाम की स्थिति पैदा हो जाती है और जनता परेशान होती है। यातायात पुलिस ने कई बार चालकों को हिदायत दी लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं होने पर यातायात पुलिस ने दोपहर में यह कार्रवाई की। यातायात पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने की भनक लगने पर चालक बसों को भगाने का प्रयास करने लगे। इंस्पेक्टर हेमेंद्र सिंह ने बताया कि शहरी-ग्रामीण इलाकों में अभियान चला कर रोडवेज की 18 बस और 12 आटो का चालान किया गया। चालक आटो को अपने तय रूट पर नहीं दौड़ा रहे थे।
विज्ञापन



ई-रिक्शा व आटाे चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया
यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा और आटो चालकों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया। उनसे कहा कि वे अपने तय रूट पर ही वाहन चलाएं। नाबालिग लोग वाहन नहीं चलाएं। चालक यातायात के सभी नियमों का पालन कर सुरक्षित वाहन चलाएं। ई-रिक्शों को भी रूट आवंटित कर यूनिक कोड दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें