फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष ने माटी कला कामगारों को बांटे इलेक्ट्रोनिक चाक

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में माटी कला कामगारों की बैठक लेते उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्म? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिविल लाइन स्थित कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति ने जिले के 24 माटी कला कामगारों को नि:शुल्क विद्युत चाक का वितरण किया। साथ ही उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को आमजन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

कामगारों की आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने माटी कला कामगारों की समस्याएं सुनीं। बोर्ड अध्यक्ष ने जिले में अभी तक माटी कला कामगारों को आवंटित किए पट्टों की समीक्षा भी की। कार्यक्रम के दौरान मौजूद 24 माटी कला कामगारों को उन्होंने लगभग 17 हजार रुपये कीमत वाले विद्युत चाक का वितरण किया। उन्होंने कहा कि इससे माटी कला कामगारों को अपना रोजगार बढ़ाने एवं उत्पादन क्षमता में वृद्धि करने का मौका मिलेगा। इस दौरान सीडीओ नेहा जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेद्र प्रताप सिंह लोधी, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार आदि मौजूद रहे।
माटी कला को बढ़ावा देने का प्रयास : धर्मवीर
जिले में आए उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि प्रदेश सरकार माटी कला कामगारों के जीवन स्तर पर सुधार के लिए प्रयासरत है। खास तौर पर प्रदेश की माटी कला को पुनर्जीवित करने के लिए कामगारों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। भविष्य में माटी कला कामगारों को मूर्ति बनाने वाली मशीन एवं डाई मशीन आदि भी उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं माटी कला कामगारों का विद्युत चाक, डाई मशीन एवं मूर्ति बनाने वाली मशीन संचालन के लिए प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें