फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथवंत में बुखार से एक की मौत, छह से ज्यादा और लोग बीमार

विज्ञापन
ईश्वर दयाल मृतक का फाइल फोटो - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। कस्बा हाथवंत में करीब दस दिन से वायरल बुखार का प्रकोप है। तमाम घर में चारपाई बिछी हुई हैं। शनिवार सुबह एक युवक की बुखार के कारण मृत्यु हो गई। साथ ही कई लोग बीमार हैुं। हालांकि गांव में बुखार फैलने से स्वास्थ्य विभाग बेखबर है।
विज्ञापन

कस्बा के 40 वर्षीय ईश्वर दयाल की सुबह मृत्यु हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक उसे पिछले 10 दिनों से बुखार आ रहा था। उसने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरगढ़ पर भी उपचार भी लिया। झोलाछापों से भी इलाज कराया। ईश्वर दयाल के पिता सुनहरीलाल भी कई दिन से बुखार से पीड़ित हैं। गांव के अन्य लोग बुखार से पीड़ित हैं। जो कोरोना के डर के कारण सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने से कतरा रहे हैं। इधर स्वास्थ्य विभाग वायरल खुबार फैलने से बेखबर है।
न्यू पीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रजनीकांत ने कहा कि क्षेत्र में वायरल या किसी बीमारी के फैलने की जानकारी उन्हें नहीं है। पता करके टीम भेजकर हम जांच कराते हैं। सुनहरी लाल, विमला देवी (75), विनय कुमारी (40), अमन कुमार (18), कुमारी काजल (19), उर्मिला देवी, प्रबल कुमार, ममता देवी, प्रवीशा आदि बीमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें