फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कांच इकाई पर सेंट्रल जीएसटी का सर्वे, स्टॉक व दस्तावेज में मिली गड़बड़ी

Wed, 15 Jul 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बुधवार शाम मक्खनपुर-शिकोहाबाद मार्ग स्थित मैसर्स वेद ग्लास इंडस्ट्रीज पर सर्वे की कार्रवाई की। जांच के दौरान मौके पर मौजूद स्टॉक और जीएसटी भुगतान से जुड़े दस्तावेज में भारी विसंगतियां पाई गईं। विभाग अब फर्म पर जुर्माना निर्धारण की कार्रवाई करने की तैयारी में है।
सेंट्रल जीएसटी मैनपुरी संभाग के उपायुक्त संजीव सिंह के नेतृत्व में टीम बुधवार शाम करीब चार बजे इस ग्लास पैकिंग इंडस्ट्रीज पर पहुंची थी। अधिकारियों ने कारखाने में मौजूद स्टॉक और जीएसटी बिल भुगतान से संबंधित आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) दस्तावेजों की गहनता से जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान वास्तविक स्टॉक और कागजी दस्तावेज में बड़ा अंतर पाया गया। उपायुक्त संजीव सिंह के अनुसार, फर्म द्वारा जीएसटी भुगतान में स्पष्ट अनियमितताएं मिली हैं। पूरी जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद फर्म के खिलाफ नियमानुसार जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें