फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता और अखंडता के साथ पटेल का गुणगान

Sat, 31 Oct 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन जिला एवं नगर निगम प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। सरकारी कार्यालयों में  अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा बनाए रखने की  शपथ ली।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। जिला मुख्यालय पर डीएम ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने कहा कि पटेल ने देश को एक धागे में पिरोने का कार्य किया है। पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने भी पटेल को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही। एसपी ने पुलिस कर्मियों को महापुरुषों के विचार पढ़ने और उनसे प्रेरणा लेने की अपील की।
नगर निगम प्रशासन द्वारा  कार्यालय में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। नगर निगम में सहायक अभियंता रमाशंकर राम ने सभी अधिकारी, कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए शपथ ग्रहण कराई। पूर्व सभासद श्याम सिंह यादव, कार्यालय अधीक्षक सीपी सिंह, जेपी बघेल, अनिल भास्कर, हरीमोहन श्रीवास्तव, सुरेंद्र रावत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें