फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म शताब्दी समारोह के रूप में मना इंदिरा का जन्मदिन

Sat, 19 Nov 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
इंदिरा गांधी जयंती कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाई
विज्ञापन
 भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती कांग्रेसियों ने जन्म शताब्दी समारोह के रूप में धूमधाम से मनाया। इसी क्रम में शहर कांग्रेस कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने एवं विकसित देशों से भारत का लोहा मनवाया। उन पर पूरे देश की जनता को नाज था। आज यदि इंदिरा गांधी होती तो देश में आर्थिक आपातकाल एवं अराजकता के हालात नहीं होते। प्रदेश सचिव शफात खान राजू, प्रकाश निधि गर्ग ने कहा कि इंदिरा गांधी हर व्यक्ति को शक्तिशाली, शिक्षित व पूर्ण रूप से आर्थिक संपन्न देखना चाहती थीं। 
हाजी नसीर अहमद, संदीप तिवारी ने कहा कि हमें विकास की माता इंदिरा गांधी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। सतीशचंद्र अग्रवाल, महेश पिप्पल ने कहा कि कांग्रेसी इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसी जनता के दुख दर्द में साथ खड़े हैं। प्रदेश महिला सचिव कुसुम सिंह ने कहा कि इंदिरा जी ने देश में महिला और पुरुषों को समान अधिकार दिलाए। संचालन अजय शर्मा ने किया। इस दौरान संजय चतुर्वेदी, जावेद उमर, संजय श्रोतिय, केके जैन, नुरुलहुदा लाला राइन, मनोज भटेले, शोएब सिद्दीकी, भूरा फारुखी, राधेश्याम बघेल, राजेश शर्मा, सौरभ पोरवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें