पद्मभूषण दादा बनारसी दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते शहर के प्रबुद्धजन। स्रोत स्वयं
- फोटो : पद्मभूषण दादा बनारसी दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते शहर के प्रबुद्धजन। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। साहित्यकार पद्म विभूषण दादा बनारसीदास चतुर्वेदी का 133 वां जन्मदिवस माथुर चतुर्वेदी क्लब ने मनाया। मेयर कामिनी राठौर ने गांधीपार्क चौराहा स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने का आव्हान किया। बनारसीदास चतुर्वेदी की स्मृति में उनके नाम से वाचनालय और पुस्तकालय की स्थापना के साथ ही आगरा गेट मार्ग का नाम भी दादाजी के नाम पर रखे जाने की मांग की गई।
महापौर कामिनी राठौर ने कहा बनारसी दास चतुर्वेदी पर हमें गर्व है। आज की युवा पीढ़ी को उनके द्वारा किए कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। डॉ. अपूर्व चतुर्वेदी ने कहा कि बनारसीदास चतुर्वेदी की सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकता। वह साहित्य लेखन के साथ सामाजिक चेतना जागृति का काम करते थे। वरिष्ठ अधिवक्ता अनूपचंद जैन एडवोकेट ने कहा वह सर्वधर्म समभाव वाले व्यक्ति थे। दो बार राज्यसभा के सांसद रहने के बाद भी सरल थे। इस दौरान द्विजेंद्र मोहन शर्मा, उमाकांत पचौरी, प्रदीप गुप्ता, भोलानाथ चतुर्वेदी, राकेश शर्मा चुन्नू, सुनील वशिष्ठ, बनारसी लाल भोला, नृपेेद्र चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।