फिरोजाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम संतोष कुमार शर्मा और सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के कार्यों की समीक्षा की। पोषण ट्रेकर एप और फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) डिजिटल तकनीक में खराब प्रगति मिलने पर डीएम ने एका, खैरगढ़ और शिकोहाबाद के सीडीपीओ तथा सुपरवाइजरों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीपीओ केशरीनंदन तिवारी की उपस्थिति में हुई बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों, बाल मैत्री शौचालयों और पोषण वाटिकाओं के अपूर्ण निर्माण कार्यों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें शीघ्र पूरा करने को कहा गया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का वार्षिक लक्ष्य एक हफ्ते के भीतर पूरा न होने पर संबंधित सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी दी गई, साथ ही डीपीओ को प्रतिदिन ऑनलाइन-ऑफलाइन बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए। संवाद