फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग से सीडीओ को मिला सम्मान

विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गये शील्ड और सम्मान पत्र को देते डीएम - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान बेहतर प्रबंधन एवं मतदाता जागरूकता अभियान में उल्लेखनीय कार्य करने पर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीडीओ नेहा जैन को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया है। डीएम ने मंगलवार को सीडीओ को शील्ड और प्रशस्ति पत्र दिया है।
विज्ञापन

जिले की मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन ने सामान्य लोकसभा चुनाव 2019 में कार्मिक ड्यूटी एवं चुनावी प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान में भी उन्होंने उत्कृष्ट कार्य किए। बेहतर चुनाव प्रबंधन एवं जागरूकता अभियान में उल्लेखनीय कार्य करने पर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त की ओर से सीडीओ को सम्मानित किया गया है।
मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने सीडीओ नेहा जैन को चुनाव आयुक्त की ओर से प्रदत्त प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान की। इस दौरान नगर आयुक्त विजय कुमार एवं डीआईओएस रितु गोयल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें