फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 350 संवेदनशील स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Mon, 28 Oct 2024 01:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम शहर के सभी 70 वार्डों के संवेदनशील और चिह्नित स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होंगे। निगम प्रशासन प्रत्येक वार्ड में चिह्नित बिंदुओं पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों को निगम के आईटीएमएस सिस्टम से जोड़ा जाएगा। खास बात है कि यह कैमरा 24 घंटे क्रियाशील रहेंगे। ताकि संवेदनशील इलाकों की हर गतिविधि कैद हो सके।
राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत निगम क्षेत्र के 12 प्रमुख चौराहों पर आईटीएमएस सिस्टम के जरिए ट्रैफिक व्यवस्था का संचालन किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त जन सुरक्षा के दृष्टिकोण से शहर के सभी थाना,मुख्य बाजार, हॉस्पीटल व संवेदनशील स्थलों पर 807 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन सभी सीसीटीवी कैमरा के डाटा को आईटीएमएस सिस्टम (इंट्रीगेटेड ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम) से जोड़ कर डाटा एकत्रीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

निगम सूत्रों के मुताबिक स्मार्ट सिटी योजना के तहत सुरक्षा के दृष्टिकोण अब निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में संवेदनशील व महत्वपूर्ण स्थलों पर पांच-पांच अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएगे। इसकी कार्य योजना बना ली गई है। सीसीटीवी कैमरा स्थापना पर खर्च होने वाली धनराशि निगम द्वारा वहन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें