फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: छह करोड़ की लागत से गांव में बनेंगे व्यक्तिगत शौचालय

Mon, 28 Oct 2024 01:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में व्यक्तिगत शौचालय बनाने के लिए छह करोड़ से अधिक धनराशि जारी की गई है। 5664 को प्रथम तथा 4573 लाभार्थियों को दूसरी किस्त की धनराशि जारी की है।
विज्ञापन

दिवाली से पूर्व जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण किया जाएगा। चिह्नांकित पात्रों के खातों में पंचायतीराज विभाग की ओर से धनराशि जारी की गई है। जिलाधिकारी ने धनराशि को प्राथमिकता के आधार पर खर्च करने की हिदायत डीपीआरओ को दी है। जिले में नए पात्रों की सूची में से 5664 लोगों के बैंक खातों में प्रथम किस्त के रूप में छह हजार रुपये भेजे गए हैं।
विज्ञापन

पूरे जिले में यह धनराशि तीन करोड़ 39 लाख 84 हजार हो गई है। एक साथ धनराशि जाने के साथ ही दिवाली के मौके पर शौचालय निर्माण का काम गति पकड़ेगा।
इसके अलावा 4573 लाभार्थियों के खाते में दूसरी किस्त जारी कर दी गई है।
जिले में दो करोड़ 74 लाख 38 हजार रुपये दूसरी किस्त के रूप में जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें