फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएम ने टूंडला पहुंच खंगाले सीसीटीवी फुटेज

सार

वहीं केंटीन मैनेजर ने चेकिंग स्फाट के विरुद्ध महीनेदारी लेने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी तथा जीएम रेलवे को अवगत कराया था। इस प्रकरण में डीटीएम जे संजय कुमार ने बयान दर्ज करने के लिए तीनों सीआईटी बीएस मीणा, एमएल मीणा, सीपी गर्ग एवं सीएमआई एसके मीणा को डीटीएम कार्यालय में बुलाया गया था। जहां चारों ने डीटीएम कार्यालय स्टाफ के साथ अभद्रता कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टूंडला। रेलवे चेकिंग स्टाफ व अवैध वेंडर प्रकरण में मंगलवार को एनसीआर प्रयागराज के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (सीसीएम) ने टूंडला पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल की। साथ ही संबंधित विभाग एवं अधिकारियों से इस प्रकरण के बारे में पूछताछ करते हुए घटना के साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

पिछले हफ्ते टूंडला रेलवे स्टेशन पर चेकिंग स्टाफ ने एक ट्रेन से वेंडरों को पकड़ा था। उस दौरान कुछ वेंडर वाणिज्य कार्यालय में हंगामा कर छुड़ा ले गए थे। मामले में सीआईटी स्टेशन रहे सीपी गर्ग ने जीआरपी थाने में वेंडरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं केंटीन मैनेजर ने चेकिंग स्फाट के विरुद्ध महीनेदारी लेने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी तथा जीएम रेलवे को अवगत कराया था। इस प्रकरण में डीटीएम जे संजय कुमार ने बयान दर्ज करने के लिए तीनों सीआईटी बीएस मीणा, एमएल मीणा, सीपी गर्ग एवं सीएमआई एसके मीणा को डीटीएम कार्यालय में बुलाया गया था। जहां चारों ने डीटीएम कार्यालय स्टाफ के साथ अभद्रता कर दी थी। इस मामले में टूंडला के सिविल थाने में चारों रेलकर्मियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
घटना को वरिष्ठ रेल अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। इस प्रकरण में दो दिन पूर्व सीआईटी स्टेशन सीपी गर्ग को सस्पेंड किया गया है। मंगलवार को एनसीआर प्रयागराज के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एसपी वर्मा टूंडला रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले आरपीएफ सीआईबी कार्यालय में पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके साथ ही विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी मामले की पूछताछ करते हुए पूरी जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें