फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : हिंदी विषय का पेपर आया आसान

Sun, 16 Mar 2025 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में शनिवार को सीबीएसई के 12वीं के छात्रों की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। 15 केंद्रों पर हिंदी इलेक्टिव एवं हिंदी कोर विषय का पेपर हुआ। दोनों विषयों की परीक्षा में करीब 48 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पेपर सरल आने से परीक्षार्थी खुश नजर आए।
विज्ञापन

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा जारी है। शनिवार काे हिंदी इलेक्टिव एवं हिंदी कोर विषय की परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम रहे। सघन जांच के बाद ही विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर सचल दलों ने भी निरीक्षण किया। सीबीएसई के जिला कोर्डिनेअर राममोहन ने बताया कि जिले में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शांतिपूर्वक चल रही हैं। शनिवार को कक्षा 12वीं के हिंदी इलेक्टिव एवं हिंदी कोर विषय का पेपर हुआ। परीक्षार्थियों ने पेपर आसान बताया। परीक्षार्थी रवि कुमार व स्नेहा ने बताया कि पेपर में व्याकरण काफी सरल आया और अच्छे नंबर आएंगे। अभिषेक ने बताया कि पेपर सरल आने से अच्छे अंक आने की उम्मीद है। अनामिका, श्रेया ने बताया कि हिंदी कोर के पेपर में लेख लिखने को दिया गया। लेख का विषय काफी सरल था। व्याकरण भी सरल आई। इससे पेपर अच्छा हुआ है। ऐसे में पेपर समय पर पूरा हो गया और किसी तरह की परेशानी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें