एमजीएम ढोलपरा में सीबीएसई परीक्षा देते परीक्षार्थी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा दस केंद्रों पर हुई। इसमें पंजीकृत 5122 में 5074 परीक्षार्थियों ने पेपर दिया दी। शेष 48 छात्रों ने अंग्रेजी का पेपर छोड़ दिया।
अंग्रेजी के पेपर देने के बाद छात्र-छात्राएं खुश नजर आए। उन्होंने पेपर को आसान बताया। छात्र अब विज्ञान और गणित विषय की परीक्षा की तैयारियों में जुट गए हैैं। एमजीएम स्कूल ढोलपुरा में 780 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 12 ने परीक्षा छोड़ दी। सेंट जोंस स्कूल में 593 ने परीक्षा दी। यहां कोई भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा। ज्ञानदीप स्कूल शिकोहाबाद में पंजीकृत 732 में से 719 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर में 375 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद स्कूल, द एशियन स्कूल, एमएस स्कूल टूंडला, मां अंजनी स्कूल शिकोहाबाद, राधा बल्लभ स्कूल टूंडला में भी शांतिपूर्वक परीक्षा कराई गई।