फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड: 15 केंद्रों पर आज से शुरु होगी परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सीबीएसई की परीक्षाएं बुधवार से जनपद में शुरू होंगी। परीक्षा के लिए केंद्र अधीक्षक को प्रश्नपत्र अपने नजदीकी बैंक से प्राप्त करने होंगे। इससे पहले बोर्ड स्कूल की लागिंन आईडी पर प्रश्नपत्र भेजता था। जिले में 9270 परीक्षार्थियों के लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मंगलवार को परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन

परीक्षा का समय सुबह साढ़े 10 से दोपहर 12.30 बजे तक रहेगा। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारियां जिले में पूरी कर ली गई हैं। इस बार एक कक्ष में 18 ही विद्यार्थी बैठेंगे। जबकि दो शिक्षक ड्यूटी देंगे। परीक्षा के दौरान कोविड नियमों का पालन कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। परीक्षार्थी को मास्क लगाना होगा। परीक्षा के लिए सभी केंद्रों में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
पहले दिन कक्षा दसवीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस बार केंद्र अधीक्षक को 30 मिनट पहले ही परीक्षा केंद्र के समीपवर्ती बैंक से प्रश्नपत्र मिलेगा। इसी प्रकार 30 मिनट पहले विद्यार्थियों की एंट्री परीक्षा केंद्र में करवाई जाएगी। जनपद में कक्षा दसवीं में 5330 और कक्षा बारहवीं में 3940 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

किड्स कॉर्नर स्कूल फिरोजाबाद, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, माता प्रसादकलावती देवी शिक्षण संस्थान, सेंट जोंस स्कूल, एमएस स्कूल टूंडला, सरबिलाल कांवेंट स्कूल, आइवी इंटरनेशनल स्कूल, राधाबल्लभ पब्लिक स्कूल टूंडला, देहली पब्लिक स्कूल शिकोहाबाद, द एशियन स्कूल, सेंट डोमेनिक एकेडमी, सुदिति ग्लोबल एकेडमी, केंद्रीय विद्यालय हजतरपुर, देहली पब्लिक स्कूल फिरोजाबाद।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले विद्यार्थी की थर्मल स्क्रीनिंग करने के निर्देेश हैं। परीक्षार्थी को अपने साथ सैनिटाइजर व पानी की बोतल लानी होगी। मास्क लगाना भी जरूरी है। उचित दूरी का पालन भी करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें