फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड : ग्यारह परीक्षार्थियों ने छोड़ी दसवी की परीक्षा

Wed, 02 Mar 2016 08:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को सीबीएसई बोर्ड में 10वीं कक्षा की सांसस की परीक्षा कराई गई। पहली बार बोर्ड परीक्षा दे रहे दसवीं के स्टूडेंट्स परीक्षा देने के बाद खुश नजर आए।
विज्ञापन

सीबीएसई में 12वीं के बाद बुधवार को 10वीं साइंस की परीक्षा आयोजित की गई। एमजीएम सीनियर सैकेंड्री स्कूल में साइंस की परीक्षा देने को पंजीकृत 761  में से 759 परीक्षार्थी शामिल हुए। दो अनुपस्थित रहे। माता प्रसाद कलावती देवी, मां अंजनी पब्लिक स्कूल शिकोहाबाद के परीक्षार्थियों ने इस केंद्र पर परीक्षा दी। वहीं, सेंट जोंस स्कूल में 619 में से सिर्फ आठ परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। माता प्रसाद कलावती स्कूल में 341 में से सिर्फ एक छात्र अनुपस्थित रहा।
गेट बंद कराकर कराई परीक्षा
सीबीएसई में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सख्ती बरती जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी के अलावा किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा। परीक्षा के दौरान सेंट जोंस कालेज का भी गेट बंद रहा और बाहर पुलिस तैनात रही। फादर रोजीमन थॉमस ने कहा कि  बोर्ड का आदेश है कि गेट के अंदर सभी के प्रवेश पर रोक है, इसलिए गेट लगाकर परीक्षा कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें