फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोरों ने ग्रामीणों पर की फायरिंग

Wed, 28 Jan 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार रात नारखी के गांव गौंछ में पशु चोरों ने धावा बोल दिया। जगार होने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इससे ग्रामीण बैकफुट पर आ गए और चोर दो भैंस चोरी कर ले जाने में सफल रहे।  इससे पूर्व बदमाशों ने खैरगढ़ के गांव सियावरी में भी घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन



देवदत्त निवासी गौंछ थाना नारखी की भैंस बाउंड्री के अंदर बंधी थी। मंगलवार रात चोर बाउंड्री तोड़कर दो भैंस चोरी कर ले जाने लगे तभी देवदत्त जाग गए। उन्होंने शोरगुल किया तो गांव में जगार हो गई। ग्रामीणों ने बदमाशों की घेराबंदी कर दबोचने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। कई राउंड फायरिंग करने के बाद बदमाश दो भैंस ले जाने में सफल रहे।


इस घटना से पूर्व बदमाशों ने खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सियावरी निवासी हाकिम सिंह कुशवाहा की दो भैंस चोरी करने का प्रयास किया लेकिन वहां जगार होने घेराबंदी होने के कारण वह वारदात को अंजाम नहीं दे सके। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पशु चोरों का आतंक एक हफ्ते से जारी है। कई बार पुलिस को सूचना दी गई लेकिन एक बार भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और न ही बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कोई प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें