फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बाइक सवार दंपती से लूटे नकदी व मोबाइल

Tue, 06 May 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। थाना खैरगढ़ क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार दंपती से पल्सर सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। दंपती बाइक से कूलर खरीदने के लिए निकले थे। तभी रास्ते में पल्सर सवारों ने ओवरटेक कर बाइक रुकवा ली और दंपती से दो मोबाइल और 10 हजार रुपये लूटकर ले गए। पीड़ित ने थाना पुलिस से मामले की शिकायत दी है।
विज्ञापन

गांव नगला जयकिशन निवासी विजेंद्र सिंह अपनी पत्नी शशि के साथ हाथवंत कूलर खरीदने के लिए गए थे। कूलर पसंद न आने पर दोनों लौट रहे थे। दोपहर करीब दो बजे पोहपगढ़ की पुलिया के पास हाथवंत की ओर से आए पल्सर सवार बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए बाइक रुकवा ली। इसके बाद पीड़ित की बेरहमी से पिटाई की। साथ ही जेब में रखे 10 हजार रुपये और दोनों के मोबाइल लूट ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश सैलई की ओर भाग गए। पीड़ित ने थाने में मामले की शिकायत की है। थाना प्रभारी ने बताया कि लूट की सूचना गलत है। टीम को मौके पर भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें