फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रेलवेेकर्मी के घर से लाखों की नकदी और आभूषण चोरी

Fri, 27 Jun 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद टूटा पड़ा लॉकर व बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में रेलवेकर्मी के मकान में चोरों ने चाेरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर मकान से एक लाख रुपये नकदी समेत सोने-चांदी के लाखों के आभूषण चोरी कर ले गए। पूरा परिवार मथुरा दर्शनों के लिए गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दस बजे परिवार लौटा तो मेनगेट की कुंडी में लगा ताला टूटा देख सन्न रह गए। अंदर कमरे में आलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा पड़ा था। माया देवी रेलवे सीसीएस के पद पर तैनात हैं। वह रेलवे कालोनी स्थित सरकारी आवास में रहती हैं। इन दिनों उनकी तैनाती शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर है। बृहसपतिवार को वह परिवार के साथ मथुरा दर्शन करने गई थीं। रात में वृंदावन में रुक गईं। सुबह छह बजे पड़ोसियों ने बताया कि उनके आवास का ताला टूटा हुआ है। इस पर वह दस बजे कमरे पर पहुंचे। देखा कि मेन गेट की कुंडी तोड़कर चोर अंदर घुसे। इसके बाद आलमारी और बक्से का ताला तोड़कर एक लाख नकद, 15 तोला सोना और एक किलो चांदी का आभूषण उठा ले गए। सूचना पर लाइनपार पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरों की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।


कॉलेज से जनरेट का अल्टेनेटर चोरी
नारखी। थाना नारखी के राजपुर कोटला स्थित महावीर कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने बीती रात चोरों ने जनरेटर का अल्टेनेटर चोरी कर लिया। डा. दिनेश कुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि चोर कॉलेज में प्रवेश पा गए थे और कॉलेज में लगे जनरेटर से अल्टेनेटर चोरी कर ले गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें