फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महिला से 2.25 लाख रुपये हड़पने का केस दर्ज

Tue, 02 Sep 2025 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में एक महिला से तीन लाख की बीसी डलवाने के नाम युवक ने 2.25 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में की, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोटला रोड के नगला करनसिंह निवासी सपना ने बताया कि मोहल्ले के ही बॉबी ने पीड़िता से तीन लाख रुपये की बीसी डालने की बात कही। अप्रैल 2024 से ऑनलाइन समय-समय पर आरोपी की मांग के अनुसार कुल 2.85 लाख रुपये भेज दिए। फरवरी 2025 में बीसी पूरी होने पर रुपयों की मांग करने पर आरोपी ने दो बार में 65 हजार रुपये दे दिए। अब उस पर 2.25 लाख रुपये बकाया रह गए। रुपये मांगने पर गलीगलौज करते हुए धमकी दी। पीड़िता की गुहार पर कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज की गई है।



युवती की मौत, हत्या की सूचना पर कराया पोस्टमार्टम
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में एक युवती की बीमारी से मौत हो गई, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि उसकी हत्या की गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। गौतमनगर हिमांयुपुर निवासी दिनेश की 21 वर्षीय बेटी गुंजन की तबीयत खराब थी। शुक्रवार शाम को उसकी अचानक से तबीयत बिगड़ी। जब तक परिजन अस्पताल ले जाते। उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में बीमारी से मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन



सचिव पर लगाया अंगुली में चोट लगाने का आरोप, केस दर्ज
जसराना। थाना क्षेत्र के गांव सेवापुर निवासी किशन गोपाल ने नगला तुर्सी निवासी सचिव रामसेवक एवं सलेमपुर निवासी रामगोपाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इस दौरान कहा कि 28 अगस्त को उसकी मां कुंभश्री सोसाइटी पर खाद लेने गई थी। इसी दौरान अंगूठा लगाते समय अचानक खिड़की बंद कर दी, जिससे उसकी मां की अंगुली में चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें