फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: लाइसेंसी रायफल के प्रदर्शन में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 03 Jun 2024 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना नगला खंगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लाइसेंसी रायफल के साथ शस्त्र प्रदर्शन के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


बीते शनिवार को बुलेरो में सवार कुछ युवकों द्वारा लाइसेंसी रायफल के साथ शस्त्र प्रदर्शन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लिया है। थाना नगला खंगर पुलिस के उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने इस मामले की जांच के बाद पाया है कि यह वीडियो गत 28 अप्रैल को बनाया गया था। जिसे वायरल किया था। वायरल हुए वीडियो में शेखर निवासी आटेपुर थाना नगला खंगर रायफल को हाथ में लेकर प्रदर्शन कर रहा था। वहीं महेन्द्र उर्फ टीटू निवासी ईशाकपुर थाना नगला खंगर वीडियो बना रहा था। रायफल शशिकान्त निवासी गढसान थाना नसीरपुर के पिता के नाम पर दर्ज थी। शिवनारायण की चार साल पहले मौत हो चुकी थी। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने शेखर व शशिकांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें