फिरोजाबाद। ताड़ो वाली बगिया में बीते सप्ताह आटा चक्की से 278 बोरी राशन के चावल बरामद होने के मामले में डीएम के आदेश पर जिला पूर्ति अधिकारी ने रामगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं मंडी सचिव ने आरोपी का मंडी लाइसेंस निरस्त किया गया है। जवाब सही न मिलने पर जल्द ही मंडी लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
राशन के चावल की कालाबाजारी करने वाले मो. शौकत की पैरवी आखिरकार डीएम आदेश के आगे नहीं चल सकी। तीन दिन तक विभागीय हीलाहवाली के कारण राशन माफिया पर कार्रवाई करने में विभाग भी आनाकानी कर रहा था। लेकिन डीएम डॉ.उज्ज्वल कुमार के सख्त रुख के आगे राशन माफिया की पैरवी करने वाले भी किनारे हो गए। बताते हैं कि राशन माफिया ने कुछ लोगों से सांठगांठ कर राशन के चावल को सामान्य चावल दिखाने का प्रयास किया था। जिससे राशन का काम किया जा सके। वहीं डीएम डॉ.उज्ज्वल कुमार के सख्त रुख के बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने आरोपी के बयान दर्ज करने के साथ ही रामगढ़ थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। वहीं अब मंडी का लाइसेंस भी निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। इस बारे में मंडी सचिव सुधीर कुमार ने बताया कि लाइसेंस निलंबित करने के साथ ही जवाब संतोषजनक नहीं होने पर लाइसेंस को निरस्त किया जाएगा।
मंडी का लाइसेंस फुटकर बाजार में क्या काम
सवाल यह है कि मो. शौकत ने जो लाइसेंस मंडी के काम के लिए ले रखा है, उसका बीहड़ में क्या काम। उस बीहड़ में चावल की खरीददारी करने कौन से लोग आ रहे हैं। इस चावल को जसवंत नगर से जहां से लिया या बेचा दिखाया जा रहा है, वहां पर इस चावल की खपत क्या है। इसकी जानकारी भी उसके पास पूरी नहीं है।