फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 चिकित्साकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। न्यायालय के आदेश पर जिला अस्पताल के सौ सैया अस्पताल के सात डॉक्टरों समेत 14 कर्मचारियों पर उपचार के दौरान लापरवाही से प्रसूता की मौत का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला मीर खलील पथवारी रोड निवासी अनूप तिवारी ने न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र दिया था। सीजेएम न्यायालय ने पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर प्रभारी निरीक्षक शिकोहाबाद को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें पीड़ित ने कहा है कि 27 नवंबर 2019 को उसकी पत्नी बबीता तिवारी को प्रसव पीड़ा हुई। पत्नी को लेकर संयुक्त चिकित्सालय आये। यहां पर तैनात कर्मचारी ने जांच कर जुड़वां बच्चों के बारे में बताया। चिकित्सक की अनुपस्थित और चिकित्सा सुविधाओं का अभाव बता कर फिरोजाबाद महिला अस्पताल रेफर कर दिया। सौ सैया अस्पताल में तैनात चिकित्सकों की देखरेख में बबीता ने पहले बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ थे। थोड़ी देर बाद पत्नी की तबियत ज्यादा खराब हो गई। सभी डॉक्टर पहुंच गए और उन्होंने ब्लड भी मंगाया लेकिन कुछ मिनट बाद सभी डॉक्टर चले गए। प्रसूता और नवजात बच्चे की मौत हो गई। 30 नवंबर को कोतवाली उत्तर में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। पीड़ित का आरोप है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराने में काफी समय लगा दिया।
इन लोगों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज
प्रसूता और नवजात बच्चे की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर जिन डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, उनमें डॉ. बबीता गुप्ता, डॉ. एलके गुप्ता, डॉ. प्रिया महाजन, डॉ. अभिजीत राय, डॉ. प्रेरणा जैन, डॉ. नेहा सिंह और डॉ. रितू के अलावा स्टाफ नर्स सुमन कुशवाह, पुष्पा शर्मा, रीमा परवीन, अनुराधा सुमन और प्रतिभा, नीरज और सोमलता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें