शिकोहाबाद। मेलावाला बाग में फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद एवं अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री ने घटना की तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
अंतर्गत यदुवंश कंपाउंड मेलावाला बाग निवासी प्रवेन्द्र यादव के आवास के बाहर मंगलवा को कुछ युवकों ने फायरिंग की थी। प्रवेन्द्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने मेलावाला बाग निवासी आलोक एवं अभिषेक के अलावा अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। प्रवेन्द्र यादव समाजवादी पार्टी की सरकार में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री रह चुके हैं। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि पूर्व मंत्री की शिकायत पर दो नामजद एवं अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।