फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने दंपती से जेवर और नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। मंगलवार सुबह फिरोजाबाद से कानपुर जा रहे एक मुस्लिम दंपती से ईको सवार बदमाशों ने जेवर और नकदी लूट ली, और ओवरब्रिज से पूर्व दोनों को जबरन गाड़ी से उतार कर भाग गए। पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने चोरी में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कानपुर के रसूलाबाद निवासी अंसार (50) पशुओं का कारोबार करता है। सोमवार को अपनी पत्नी कौशर के साथ फिरोजाबाद के रामगढ़ स्थित अजमेरीगेट में एक शादी में भाग लेने आए थे। मंगलवार सुबह दोनों कानपुर जाने के लिए आसफाबाद पर वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी एक ईको कार आई। उसमें तीन महिला और दो पुरुष बैठे हुए थे। दंपती कार में बैठे बदमाशों को सवारियां समझ कर बैठ गया। आरोप है कि रास्ते में उक्त लोगों ने उनके बैग में रखे लगभग पांच तोले सोने के आभूषण और ढाई सो ग्राम के चांदी तथा उसका मोबाइल और उसके पास रखे चार हजार रुपये छीन लिए।
इसके बाद ईको सवार दंपती को शिकोहाबाद ओवरब्रिज से पूर्व जबरन उतार कर भाग गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने शिकोहाबाद में अपने रिश्तेदारों को फोन किया। मौके पर पहुंचे रिश्तेदार पीड़ित को लेकर थाना आए। यहां पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। सीओ राजवीर सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें