फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चालक को नींद आने से एक्सप्रेस-वे पर कार पलटी, मां-बेटा समेत तीन घायल

Tue, 05 May 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर हादसे के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त कार। स्रोत पुलिस - फोटो : एक्सप्रेस-वे पर हादसे के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त कार। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। मथुरा के बांके बिहारी मंदिर और कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार मंगलवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची नसीरपुर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


कानपुर जिले के खालसी लाइन निवासी सूरज अपने परिवार के साथ मथुरा-वृंदावन दर्शन कर सुबह 11 बजे करीब वापस लौट रहे थे। कार में मां रेनू देवी (55), पिंकी (38) और जितेंद्र कुमार (44) सवार थे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जब उनकी कार एक्सप्रेस-वे पर नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत किलोमीटर संख्या 53.300 के समीप पहुंची। तभी अचानक चालक को नींद आ गई। इसके कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। कार के पलटने के साथ ही कार सवारों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। कार चालक किसी तरह बच गया। सूचना मिलने पर नसीरपुर पुलिस एवं यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसने सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को व्यापक उपचार के लिए सैफई पीजीआई इटावा रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर नसीरपुर ज्ञानेंद्र सोलंकी ने बताया कि चालक परिवार के साथ मथुरा-वृंदावन घूमने गया था और लौटते समय यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें