एका के गांव नगला चित्तर के पास गड्डा के चलते पलटी स्कॉर्पियो, मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष। संवाद
- फोटो : एका के गांव नगला चित्तर के पास गड्डा के चलते पलटी स्कॉर्पियो, मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष। संवाद
एका। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला चित्तर के पास बुधवार को विदा कराकर लौट रहे नवदंपती की स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार दूल्हा-दुल्हन सहित कुल सात लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने सभी को कार से बाहर निकाला। सभी घायलों को सीएचसी एका भिजवाया, जहां से एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल एटा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, स्कॉर्पियो गाड़ी में रमन, विमलेश, भानू, अश्वनी निवासी नगला चित्तर, एका तथा नंदनी, कुलदीप और सीता निवासी मकंदपुर सवार थे। यह सभी लोग गांव मोहनीपुर से अश्वनी की विदा कराकर वापस अपने गांव नगला चित्तर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार नगला चित्तर गांव के नजदीक पहुंची, तभी सड़क पर बने एक गहरे गड्ढे के कारण तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क पर ही पलट गई। हादसे में कार सवार सभी सात लोगों को चोटें आईं। विमलेश की बाईं आंख के नीचे गहरा घाव हुआ है। थानाध्यक्ष एका संजुल पांडेय ने बताया कि दूल्हा विमलेश और दुल्हन अश्वनी भी घायल हो गए। संवाद