फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टूंडला तहसील में जनपद की पांचों तहसील के अधिवक्ता करेंगे धरना-प्रदर्शन

Wed, 01 Jul 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला तहसील में धरना प्रदर्शन करते अधिवक्तासंवाद - फोटो : टूंडला तहसील में धरना प्रदर्शन करते अधिवक्ता संवाद
विज्ञापन
टूंडला। ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ता 17 दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को तहसील में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए इसका विरोध किया। इसके साथ ही निर्णय लिया कि पांचों तहसील के अधिवक्ता बृहस्पतिवार को टूंडला तहसील में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष रुमाल सिंह यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार काला कानून लाकर अधिवक्ताओं को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन की आवाज बुलंद करने के लिए फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज व जसराना तहसीलों के अधिवक्ता एक साथ टूंडला तहसील में कंधे से कंधा मिलाकर धरने करेंगे।
इस दौरान पूर्व बार अध्यक्ष भंवर सिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष लीलाधर वर्मा, सचिव ममता सारस्वत, मुकेश यादव, रामकृष्ण शर्मा, लाखन सिंह वर्मा, रामबाबू बघेल, प्रेम सिंह यादव, बबलू बघेल, संजय पौनियां, नृपेंद्र पाल सिंह, रामविलास शर्मा, महेश सोलंकी, अशोक उपाध्याय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें