सिरसागंज। थाना सिरसागंज में उखरेंड के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जीजा साले सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाई। डाॅक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
हादसा थाना सिरसागंज क्षेत्र में उखरेंड के पास हुआ। डिवाइची निवासी प्रमोद कुमार (34) अपने साथी ब्रजेश (28) के साथ बुधवार को अपनी ससुराल उखरेंड के पास नगला सरला गए थे। ससुराल से अपने साले गोपी (34) को साथ लेकर बाइक से गांव वापस लौट रहे थे। वह जैसे ही हाईवे पर स्थित उखरेंड कट के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार आ रही इनोवा कार ने बाइक में टक्कर माार दी। इससे बाइक सवार जमीन पर गिर गए।
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार को जिला अस्पताल लाई। यहां डाॅक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी सिरसागंज उदयवीर मलिक ने बताया कि बाइक सवारों तीन युवकों को कार ने टक्कर मारी है। तीनों की मौत हो गई है। बाइक पर नंबर के आधार पर परिजन को सूचना दे दी है।